सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager visiting maternal grandparents' home drowns in the Ganges after saving younger brother.

Farrukhabad News: ननिहाल आया किशोर गंगा में डूबा, छोटे भाई को बचाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager visiting maternal grandparents' home drowns in the Ganges after saving younger brother.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली से ननिहाल में छुट्टी मनाने आया एक किशोर अपने नाना-नानी अन्य परिजनों के साथ पांचाल घाट गंगा पर स्नान कर रहा था। परिजन पूजा कर रहे थे कि किशोर छोटे भाई के साथ दोबारा गंगा में घुस गया। नहाते समय दोनों डूबने लगे। गोताखोरों ने छोटे भाई को बचा लिया, मगर किशोर लापता हो गया। परिजन बेहाल हैं।

दिल्ली निवासी अमर चंद का पुत्र अंकित (16) अपने छोटे भाई रोहन (12) मऊदरवाजा थाने के गांव तुर्कीपुर निवासी मामा वीरेंद्र, नाना सुरेश, नानी महारानी व बड़ी बहन साक्षी के साथ सोमवार दोपहर में पांचाल घाट आया था। पंटून पुल के पास सभी लोग गंगा स्नान करके पूजन करने लगे। दोपहर एक बजे अंकित व रोहन दोबारा गंगा में घुस गए। दोनों तेज धार में बहने लगे। वहां मौजूद गोताखोरों ने रोहन को निकाल लिया, मगर अंकित लापता हो गया। चौकी व थाना कादरीगेट पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने गोताखोरों की टीम बनाकर खोजबीन शुरू करवाई। देर शाम तक अंकित का कुछ पता नहीं चला था। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि दो भाई गहरे पानी में डूबने लगे थे। एक को बचा लिया, मगर दूसरा लापता है। बहाव अधिक होने की वजह से पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed