{"_id":"6a319ec6f4730e7b9d0e2e7e","slug":"council-schools-locked-students-did-not-turn-up-at-most-of-them-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110686-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परिषदीय स्कूलों में ताले, अधिकांश में नहीं पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परिषदीय स्कूलों में ताले, अधिकांश में नहीं पहुंचे छात्र
विज्ञापन
फोटो-15 कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कैरम खेलते बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों में 16 जून से शिक्षण कार्य शुरू करने के बीएसए के आदेशों की जिम्मेदारों ने पहले ही दिन खानापूरी की। अमर उजाला ने जब शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूलों की पड़ताल कराई, तो कहीं ताले लगे मिले और कहीं बच्चे नदारद थे। कुछ स्कूलों में बच्चे पहुंचे, मगर शिक्षण कार्य के बजाय कैरम खेलकर समय गुजारते दिखे। एक स्कूल में तो किसान का मक्का सूखता मिला। यह मक्का किसने डाला, इसकी प्रधानाध्यापक को जानकारी तक नहीं थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कमालगंज। प्राथमिक विद्यालय रजीपुर में मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रधानाध्यापक शबाना अंजुम व शिक्षक कक्ष में कागजी कार्य निपटा रहे थे। एक कक्ष में कुछ छात्र कैरम खेलते दिखे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पंजीकृत 140 छात्रों में पहले दिन 12 पहुंचे। घर-घर संपर्क कर संख्या बढ़ाएंगी। सबलपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय में पहले दिन पंजीकृत 140 छात्रों में एक भी नहीं पहुंचा। शिक्षक कक्ष में लिखापढ़ी कर रहे थे। प्रधानाध्यापक अभय पाल सिंह ने बताया कि अब बच्चों को घर-घर जाकर बुलाना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
मोहम्मदाबाद। कंपोजिट विद्यालय अलावलपुर के परिसर में सुबह नौ बजे मक्का सूख रहा था। चार शिक्षक सफाई करवा रहे थे। एक भी बच्चा नहीं था। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत सिंह ने कहा कि मक्का किसका है, इसकी जानकारी नहीं है। सुबह 9:15 बजे प्राथमिक विद्यालय गिरीरामपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में सुबह 9:36 बजे ताले लगे थे। प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर में प्रधानाध्यापक सुमित कुमार मौजूद थे। करीब 10 बच्चे दिखे। शिक्षामित्र नागेंद्र सिंह जनगणना में ड्यूटी कर रहे हैं। शिक्षामित्र नीलू वर्मा व शशिप्रभा नहीं आए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
शिक्षकों ने निपटाए कागजी काम, नहीं आए छात्र
नवाबगंज। नगर के प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9:32 बजे पंजीकृत 196 छात्रों में एक भी नहीं मिला। प्रधानाध्यापक संजीव रंजन ने बताया कि दो दिन पहले ही सूचना दी थी, मगर बच्चे नहीं आए। कागजी काम करके घरों से बच्चों को बुलवाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सफाई में जुटे रहे शिक्षक, अंबरपुर में दोपहर 12:15 बजे पड़ गए ताले
अमृतपुर। ब्लॉक राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय गौटिया में प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह, शिक्षिका आकांक्षा अग्निहोत्री, पूनम सिंह और रसोइया विद्यालय परिसर व कक्षों की धुलाई करवाते रहे। प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर कायस्थ में ताला लगा रहा। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊगरपुर में शिक्षक सुबह आठ के बजाय करीब 8:30 बजे पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में दोपहर 12:15 बजे ताले लगा दिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे अभिभावक नाराज
कायमगंज। प्राथमिक विद्यालय जिजपुरा में दोपहर 12:30 बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापक सविता राजपूत, सहायक अध्यापक रंजू शर्मा व शिक्षामित्र स्नेहलता मिलीं। विद्यालय में पंजीकृत 69 छात्र में आठ ही पहुंचे। पांच छात्र स्कूल से जा चुके थे। उसी समय अभिभावक अशोक व गुरजीत सिंह बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे और नाराजगी जताई। कहा कि बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा स्कूल प्रशासन का है। बच्चे गांव के सार्वजनिक शौचालय में सबमर्सिबल चला रहे थे, जिसका तार कटा था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चे घर जाने की बात कहकर चले गए थे। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की समस्या है। दोपहर 1:10 बजे प्राथमिक विद्यालय मुबारकनगर में ताला लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल कुछ देर खुला था। प्रधानाध्यापिका संगीता ने बताया कि जनगणना में ड्यूटी की वजह से शिक्षिका के साथ जाना पड़ा।
बच्चों की उपस्थिति होगी सुनिश्चित : बीएसए
बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सभी स्कूल खोले गए थे। हो सकता है कि कुछ स्कूल देरी से और कुछ जल्दी बंद हो गए हों। वह स्कूल खोलने और बंद होने तथा बच्चों की उपस्थिति के क्रम में शीघ्र ही निर्देश जारी करेंगे। हर हाल में व्यवस्था दुरुस्त होगी।