{"_id":"6a319f1a2b675582080d5c84","slug":"street-vending-causes-a-long-traffic-jam-in-the-market-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110683-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सड़क पर व्यापार, बाजार में लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सड़क पर व्यापार, बाजार में लगा लंबा जाम
विज्ञापन
फोटो-2 ग्रानगंज में सड़क पर बोरा व टेंपो में सामान लोड करने से लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के किराना का थोक बाजार लिंजीगंज, ग्राटगंज व ग्रानगंज के दुकानदार सड़क पर व्यापार करते हैं। इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सामान अथवा वाहन किनारे करने की बात कहने पर दबंग दुकानदार अभद्र भाषा का प्रयोग करने से नहीं चूकते। सड़क पर बोरा डालने और टेंपो में सामान लोड करने से मंगलवार को करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
किराना के थोक बाजार में जिला के सभी कस्बा ही नहीं आसपास जिलों के दुकानदार भी टेंपो, लोडर, ट्रैक्टर-ट्रालियों से सामान लेने आते हैं। ग्राटगंज से लिंजीगंज तक हालात बदतर हैं। पांच-पांच फीट सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण है। ग्रानगंज में मंगलवार को एक व्यापारी ने अपनी दुकान के सैकड़ों बोरा आधी सड़क पर फैला दिए। पड़ोसी दुकानदार ने उसी के किनारे एक टेंपो खड़ा करके सामान भरवाना शुरू कर दिया। जबकि सड़क के दूसरी तरफ के दुकानदार ने चार-पांच फीट सड़क पर सामान से भरी बोरियां लगा रखी थीं। दोपहर पौने 12 बजे के करीब दोनों तरफ से पहुंचे वाहन जाम में फंस गए। लंबी कतारें लगने के बावजूद दुकानदारों ने अपना सामान हटाने की जरूरत नहीं समझी। एक बजे के करीब कुछ कार चालक उतरकर एक दुकानदार से सामान हटाने के लिए कहा तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
हालांकि, कई अन्य लोगों के भी कार सवारों के समर्थन में आने पर एक बोरी हटाने को राजी हुआ। दुकानदार का तर्क था कि दूसरी तरफ सड़क पर कारोबार हो रहा है, उसे कोई नहीं कहता। बहरहाल करीब पौने दो बजे के करीब आवागमन सामान्य हो सका।