सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Courts will be open from 10 am to 5 pm in May-June

Farrukhabad News: मई-जून में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे न्यायालय

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Courts will be open from 10 am to 5 pm in May-June
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने मई और जून के लिए न्यायालय समय निर्धारित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार इन दोनों महीनों में जनपद न्यायालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
Trending Videos

उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश पर प्रातः कालीन न्यायालय (मॉर्निंग कोर्ट) लागू करने के संबंध में बार एसोसिएशन फतेहगढ़ और विभिन्न अधिवक्ता संघों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बार एसोसिएशन फतेहगढ़ ने प्रस्ताव दिया कि मई-जून में न्यायालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा जाए, जबकि अधिवक्ता संघ फतेहगढ़ और अधिवक्ता संघ बाह्य न्यायालय कायमगंज ने प्रातः कालीन समय (मॉर्निंग कोर्ट) लागू करने का सुझाव दिया। वहीं बार एसोसिएशन बाह्य न्यायालय कायमगंज ने भी 10 से 5 बजे तक का समय बनाए रखने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी प्रस्तावों में आपसी विरोधाभास और एकरूपता की कमी के कारण मॉर्निंग कोर्ट लागू करने पर सहमति नहीं बन सकी। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद न्यायाधीश ने मई और जून के लिए न्यायालय समय पूर्ववत 10 बजे से 5 बजे तक निर्धारित रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed