सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Bouncers Engage in celebratory Firing During Dwarchar Ceremony Brides Brother in Law Shot

Farrukhabad: द्वारचार के समय बाउंसरों ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली; गंभीर हालत में रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Farruhabad News: कायमगंज में हिंदूवादी नेता के बेटे की शादी में बाउंसरों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस नेता के बाउंसरों की भूमिका की जांच कर रही है।

Farrukhabad Bouncers Engage in celebratory Firing During Dwarchar Ceremony Brides Brother in Law Shot
हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को लगी गोली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर मोहल्ला पटवन गली स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि हिंदूवादी नेता प्रदीप सक्सेना के पुत्र जय सक्सेना की शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

Trending Videos

द्वारचार की रस्म के दौरान अचानक हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें दुल्हन पक्ष के जीजा गौरव सक्सेना निवासी मोहल्ला बाजार कलां, शमसाबाद घायल हो गए। घायल को परिजन आनन-फानन में फर्रुखाबाद ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला व चौकी प्रभारी अंकुर भाटी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शादी में शामिल एक वैश्य समाज के नेता के साथ आए बाउंसरों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed