सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girls' Kabaddi performance

Farrukhabad News: कबड्डी में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girls' Kabaddi performance
फोटो-5 फतेहगढ़ ​स्थित केंद्रीय विद्यालय में कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ में चल रही तीन दिवसीय 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन बालिका वर्ग की कबड्डी स्पर्धाओं के नाम रहा। बृहस्पतिवार को लखनऊ संभाग के 12 केंद्रीय विद्यालयों की 98 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
Trending Videos


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, रणनीति और धैर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निशानेबाजी और मुक्केबाजी की प्रतियोगिताएं 22 अप्रैल को ही संपन्न हो चुकी थीं, जबकि कबड्डी के मुकाबले 24 अप्रैल तक चलेंगे। अंडर-14 आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (द्वितीय पाली) ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (प्रथम पाली) को 28-18 के अंतर से हराया। एक अन्य मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (प्रथम पाली) ने केंद्रीय विद्यालय कैंट, लखनऊ को 28-06 के बड़े अंतर से पराजित किया। इन मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह वर्ग के कुछ प्रमुख मुकाबले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में केंद्रीय विद्यालय कैंट, लखनऊ ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (प्रथम पाली) को 14-01 के अंतर से मात दी। केंद्रीय विद्यालय सीतापुर (द्वितीय पाली) ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (प्रथम पाली) को 24-21 से शिकस्त दी। केंद्रीय विद्यालय कैंट, लखनऊ ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (द्वितीय पाली) को 35-02 के प्रभावशाली अंतर से हराया। केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (द्वितीय पाली) ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली (प्रथम पाली) को 38-18 से पराजित किया और केंद्रीय विद्यालय सीतापुर (द्वितीय पाली) को 25-11 से हराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वी अरोरा, उप प्राचार्य बीरम पाल सिंह, क्रीड़ा शिक्षक दीपचंद और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

फोटो-5 फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत: कर्मचारी

फोटो-5 फतेहगढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत: कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed