सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cricket: 100 players showcase their mettle at trials.

क्रिकेट : ट्रायल में 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cricket: 100 players showcase their mettle at trials.
फोटो-7 स्टेडियम में ट्रायल के दौरान अपनी बारी का इंतजार करते बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में तीसरे समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए रविवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा क्रिकेटरों का ट्रायल शुरू हुआ। 9 से 15 वर्ष के 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग क्षमता का परीक्षण किया गया। मैदान पर युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। कानपुर से आए चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के कौशल का मूल्यांकन कर सूची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि चयन प्रक्रिया का अगला चरण 15 जून को होने वाला फिटनेस टेस्ट होगा। इसके आधार पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी तथा उन्हें 16 से 18 जून तक विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनआईएस पटियाला के अनुभवी कोच दीपक कुमार चयनित खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों, खेल कौशल और फिटनेस से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान कुनाल राजपूत, लोकेश कुमार, अर्पित यादव, प्रांजुल सिंह, विक्रम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed