सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Split among councilors; Nanhe Pandit becomes District President.

Farrukhabad News: सभासदों में दो फाड़, नन्हे पंडित बने जिलाध्यक्ष

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Split among councilors; Nanhe Pandit becomes District President.
फोटो-15 नगर पालिका परिषद सभासद संघ के नव मनोनीत पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद सभासद संघ का गठन होते ही सभासदों में दो फाड़ हो गया। नए संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्णमोहन शर्मा उर्फ नन्हे पंडित को सौंपी गई है। पदाधिकारियों के स्वागत के बाद सभी ने जनहित में आवाज उठाने का आह्वान किया।

उप्र सभासद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शंकर दुबे और जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी के साथ दिखने वाले कई असंतुष्ट सभासदों ने रस्तोगी धर्मशाला में रविवार को बैठक की। इसमें सभासद संघ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल मार्गदर्शक बने। संरक्षक का जिम्मा संत कुमार बाथम, आलोक मिश्रा, ब्रजेश शुक्ला, रफी अंसारी, असलम अंसारी, विश्वनाथ राजपूत, नीलम अग्निहोत्री, अनिल यादव, धर्मेंद्र कनौजिया को दी गई। अध्यक्ष कृष्ण मोहन शर्मा उर्फ नन्हे पंडित, महामंत्री शक्ति सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विजय अनुरागी, उपाध्यक्ष लईक राईन, सचिन सुमन, अनीता कनौजिया, मृदुल कटियार, मंत्री संजीव बाजपेई, गुलाम रसूल, निर्मला शाक्य, पूनम देवी गौतम, जूली कसेरे बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री नरेंद्र यादव, श्याम राजपूत, दीक्षा, नेहा यादव, अंजली दिवाकर बनीं। विधिक सलाहकार स्नेहलता त्रिपाठी, शशांक शेखर मिश्रा, अमीरुद्दीन, मीडिया प्रभारी मुदस्सिर खान बनाए गए। मुनीशुद्दीन, नितिन सिंह, ज्ञान सिंह, अनवर खां, बबली देवी, कश्मीर सिंह, आमोद, रजनेश कुमार सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि नया संगठन पंजीकृत तक नहीं है। जो लोग इसमें दिख रहे हैं, वह सब सपा की विचारधारा के लोग हैं। जनता के हित के काम में असफल होने वाले लोग हैं। कुछ लोग गुमराह होकर चले गए हैं। शीघ्र ही एसोसिएशन की बैठक होगी, उसमें सच सामने दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed