सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Minister-in-charge displeased with poor progress of Jal Jeevan Mission; issues warning.

Farrukhabad News: जलजीवन मिशन की खराब प्रगति पर प्रभारी मंत्री नाराज, दी चेतावनी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Minister-in-charge displeased with poor progress of Jal Jeevan Mission; issues warning.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। जलजीवन मिशन की खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। खोदी गई गलियों की शीघ्र मरम्मत कराने की चेतावनी दी। जननी सुरक्षा योजना में सुधार के निर्देश दिए।


पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए जरूरतमंदों को बैंकें ऋण देने में आनाकानी करती हैं। उन्होंने जीएम डीआईसी व एलडीएम को सुधार के निर्देश दिए। जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों की मरम्मत न कराने का मुद्दा उठाया। प्रभारी मंत्री ने जलनिगम ग्रामीण के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना की निम्न रैंकिंग पर सीएमओ को अगले माह स्थिति में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने संकिसा पीएचसी में बाउंड्रीवाल निर्माण व एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त किए जाने की बात कही। विधायक डॉ. सुरभि ने आवास विकास क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खोदाई के बाद मरम्मत कार्य लंबित होने की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि 20 दिन बाद विधायक से संपर्क कर वास्तविक स्थिति की जानकारी करें तथा कार्रवाई सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माणाधीन नई सड़कों की सूची डीएम को उपलब्ध कराने के साथ ही स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कराने के निर्देश दिए। हाईवे की जांच में मिली कमियां 30 जून तक दूर करने का पीडी ने समय मांगा। प्रभारी मंत्री ने 30 जून के बाद जिलाधिकारी को टीम गठित कर निरीक्षण कराने और बेवर से इटावा मार्ग पर मझोला नहर के पास दो किमी अधूरे मार्ग को एक माह में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी एलडीएम को दस वर्षों से निष्क्रिय बैंक खातों में जमा धनराशि लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सूची उपलब्ध कराने व बीडीओ, तहसीलदार, गांव स्तरीय कर्मचारियों से केवाईसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पांचालघाट द्वितीय चरण परियोजना का कार्य टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक जुलाई से शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं ट्रॉमा सेंटर को अगले सप्ताह तक एनओसी लेकर हस्तांतरित करने के साथ सीएमओ को डॉक्टर व स्टाफ का मांगपत्र भेजने को कहा। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की सूची तैयार कर जनप्रतिनिधियों को दी जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, एसपी आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed