{"_id":"69baf5e6aec4368d4d0e0714","slug":"eight-batteries-stolen-from-four-trucks-parked-at-a-petrol-pump-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-139085-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेट्रोल पंप पर खड़े चार ट्रकों से आठ बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेट्रोल पंप पर खड़े चार ट्रकों से आठ बैटरियां चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पेट्रोल पंप पर खड़े चार ट्रकों की आठ बैटरियों को चोर मंगलवार रात चुरा ले गए। सुबह पहुंचे ट्रक मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी ने जांच की।
थानाक्षेत्र के गांव पेरी दरौरा निवासी रावेंद्र सिंह उर्फ रवि यादव के चार ट्रक हैं। ट्रक फर्रुखाबाद स्थित सातनपुर मंडी से आलू लादकर प्रयागराज जाते हैं। मंगलवार को मंडी से आलू न जाने से चारों ट्रक शाम को रजीपुर स्थित एचएसए फिलिंग स्टेशन पर खड़े करने के बाद चालक घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने चारों ट्रकों से करीब आठ बैटरियां चुरा लीं।
बुधवार सुबह रवि यादव गौसपुर निवासी मिस्त्री मल्लू को लेकर ट्रक का नोजल ठीक कराने पहुंचे। इसी दौरान चालक विक्की भी आ गया और उसने ट्रक की खिड़की खुली देखी तो चोरी की जानकारी हुई। जब अन्य ट्रक देखे तो उनकी भी बैटरियां गायब मिली। रवि ने घटना की सूचना इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय को दी। खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने टीम के साथ पहुंच जांच की। इससे पूर्व रविवार की रात उबरीखेड़ा स्थित सैनिक पेट्रोल पंप पर खड़े दो ट्रकों से भी बैटरियां चोरी हो गई थीं। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos