सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight injured in bee attack, three hospitalised

Farrukhabad News: मधुमक्खी के हमले में आठ घायल, तीन अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 17 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in bee attack, three hospitalised
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के डाक बंगला में खड़े पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को बृहस्पतिवार सुबह बाज ने छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियों ने पेड़ के नीचे और आसपास बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। लोगों ने घरों में दुबक कर खुद को बचाया। हमले में आठ लोग घायल हो गए।
Trending Videos

डाक बंगला में पीपल के पेड़ पर काफी पुराना मधुमक्खी का छत्ता लगा है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोग घरों के बाहर और पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी एक बाज ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया। मकानों की छतों, गलियों और पेड़ के नीचे बैठे लोग भागने लगे। कई लोगों ने मकानों में दुबक कर खुद का बचाव किया। डाक बंगला निवासी जमाल अहमद (28), मनोज (35) और राजकुमार (40) भागने में नाकाम रहे। लिहाजा वह वहीं पर गिर गए और उन पर हजारों मधुमक्खियां लिपट गईं। हालत गंभीर होने पर तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed