सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The lover had called the teenager on the pretext of talking to her for the last time and killed her.

Farrukhabad News: प्रेमी ने किशोरी को आखिरी बार बात करने के बहाने बुला मार डाला था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The lover had called the teenager on the pretext of talking to her for the last time and killed her.
फोटो-11 किशोरी का हत्यारोपी अनीश जाटव। संवाद
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। कन्नौज जिले के छिबरामऊ की एक सत्रह वर्षीय छात्रा की सत्रह अप्रैल की रात काली नदी पुल के पास हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में फतेहगढ़ निवासी अनीस को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में वारदात का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा का गला सब्जी काटने वाली छुरी से रेता था।
Trending Videos


अनीस ने पुलिस को बताया कि तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद छात्रा ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। उसे शक था कि छात्रा किसी और से बात करने लगी है, जिससे वह परेशान था। यह पीड़ा उसे हर वक्त कचोटती रहती थी। इसी के चलते उसने मेरी नहीं तो किसी और की न होने देने की ठान ली थी। सत्रह अप्रैल की शाम अनीस घर से सब्जी काटने वाली छुरी लेकर बाइक से छात्रा के घर पहुंचा। उसने छात्रा को इशारे से बुलाया और आखिरी बार बात करने के बहाने काली नदी पुल के पास ले गया। पुल के नीचे झाड़ियों में बातचीत के दौरान छात्रा ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर अनीस ने छुरी से उस पर दो-तीन बार वार किए, जिससे छात्रा मौके पर ही गिर गई। वारदात के बाद अनीस अपनी बाइक से घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अनीस का छात्रा से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से छात्रा किसी और से बात करने लगी थी और उसने अनीस का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अनीस ने कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह हर बार नाकाम रहा। इसी पृष्ठभूमि में उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। छात्रा के भाई ने भले ही अन्य साथियों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अनीस ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस फिर भी घटना की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed