सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR against company director and three others for fraud of Rs 3.50 crore

Farrukhabad News: 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी में कंपनी के डायरेक्टर संग तीन पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
FIR against company director and three others for fraud of Rs 3.50 crore
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की कौशल विकास प्रशिक्षण संचालित करने वाली कंपनी का डायरेक्टर बताकर एक ग्रामीण से साढ़े तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मैनपुरी के बेवर निवासी मनोज कुमार दुबे ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी रविंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित को बैंक गारंटी नोटिस आने पर इस फर्जीवाड़े का पता चला।
Trending Videos


रविंद्र प्रताप ने खुद को केंद्र सरकार की कौशल विकास प्रशिक्षण कंपनी का निदेशक बताया था। उसने मनोज कुमार दुबे से तीन लाख रुपये प्रतिमाह पर एक भवन किराए पर लिया। कई महीनों तक किराया न देने पर, रविंद्र ने मनोज को कंपनी में निदेशक बनने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद मनोज ने कंपनी में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का निवेश किया। रविंद्र ने दावा किया था कि कंपनी कई प्रदेशों में चल रही है। हालांकि, उसने मनोज को कोई लाभांश प्रदान नहीं किया। बाद में बैंक गारंटी का नोटिस मिलने पर मनोज को पता चला कि रविंद्र ने सभी प्रांतों में फर्जी बैंक गारंटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा सरकार ने भी रविंद्र के खिलाफ फर्जी बैंक गारंटी लगाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनोज ने जब रविंद्र से निवेश के लाभांश और बैंक गारंटी के बारे में पूछा तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रविंद्र ने पैसे हड़पने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित मनोज कुमार दुबे ने मऊदरवाजा थाने में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें इटावा के आवास विकास कॉलोनी निवासी रविंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और दो अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed