{"_id":"69e728584fa39f94ef007f06","slug":"farrukhabad-body-of-missing-youth-found-hanging-from-tree-in-field-mobile-phone-and-bluetooth-device-recovered-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: खेत में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, मोबाइल और ब्लूटूथ बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: खेत में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, मोबाइल और ब्लूटूथ बरामद, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Farrukhabad News: कायमगंज में मंगलवार सुबह युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक सोमवार रात से ही संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था और पुलिस ने मौके से उसका मोबाइल व ब्लूटूथ बरामद किया है।
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना के मजरा नगला फार्म में मंगलवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान सेवाराम (25) पुत्र उदयवीर के रूप में हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
वह सोमवार रात से ही घर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मोबाइल और ब्लूटूथ बरामद हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X