सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughter, heartbroken by her father's death, commits suicide by consuming poison

Farrukhabad News: पिता की मौत से आहत बेटी ने जहर खाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Daughter, heartbroken by her father's death, commits suicide by consuming poison
विज्ञापन
कायमगंज। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदबाड़ा निवासी मनीष गंगवार की 18 वर्षीय पुत्री अनुष्का ने रविवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. विपिन कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।
Trending Videos


परिजन के अनुसार, बीती 19 फरवरी की रात अनुष्का के पिता मनीष गंगवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी गांव बरझाला के पास वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से अनुष्का काफी सदमे में रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उसने यह कदम उठाया। बेटी की मौत से मां पारुल गंगवार और 15 वर्षीय छोटे भाई प्रांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ शमसाबाद रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed