फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight people injured in jackal attack.

Farrukhabad News: सियार के हमले से आठ लोग घायल

Fri, 07 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in jackal attack.
नवाबगंज। थाना मेरापुर के गांव बेहटा मुरलीधर में बुधवार की रात लगभग 1:30 बजे घरों के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर दिया।जिससे आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार रात गर्मी की वजह से कई ग्रामीण अपने घरों के बाहर सो रहे थे। इसी जंगली सियार ने हमला कर मीना देवी (64) पत्नी शिव सिंह, गोपाल (16), अरविंद (45), चिरौंजीलाल(75), महारानी (75) पत्नी नाथूराम, सागर (17) पुत्र मानसिंह, संदेश(21) पुत्र दयाराम, साजन (16) पुत्र निलेश को घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर सियार की खोजबीन करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर सियार को मार डाला। सभी घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया गया। वहां डॉ. गौरव राजपूत ने इलाज कर छुट्टी दे दी गई। पूर्व ग्राम प्रधान बालिस्टर सिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार रात सियार ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया था। अप सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed