फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly man jumps into the Ganges; divers rescue him.

Farrukhabad News: वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly man jumps into the Ganges; divers rescue him.
फर्रुखाबाद। घर से गुस्सा होकर निकले वृद्ध ने आधी रात को पांचाल घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद गोताखोरों ने उन्हें तुरंत निकाल लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी रामदेव मिश्र (60) ने बुधवार आधी रात को पांचाल घाट पर गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने कूदते देख उन्हें निकाल लिया। चौकी के सिपाही चेतन कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्ध के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुत्र अर्चित मिश्रा और परिजन पहुंचे। अर्चित ने बताया कि पिता हलवाई हैं। घर में किसी बात पर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से गुस्से में निकल गए। उन्हें कई स्थानों पर खोजा गया था, मगर पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed