सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   For 25 hours, people in 80 villages suffered from the heat.

Farrukhabad News: 25 घंटे 80 गांव के लोग गर्मी से रहे बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
For 25 hours, people in 80 villages suffered from the heat.
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से 25 घंटे बाद बुधवार को 80 गांव की बिजली चालू हो सकी। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए आगरा से तकनीकी टीम बुलानी पड़ी।
Trending Videos

नवाबगंज बिजली उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों से क्षेत्र में बिजली दी जाती है। मंगलवार दोपहर एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे कस्बा व क्षेत्र के 80 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। स्थानीय इंजीनियर ट्रांसफार्मर ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर आगरा से तकनीकी टीम बुलानी पड़ी। बुधवार सुबह पहुंची टीम ने ट्रांसफार्मर चेक किया। इसके बाद लाइनमैनों से ट्रांसफार्मर का तेल निकलवाया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद तेल पूरा डलवाकर उसे चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर चालू कर उस पर फीडरों का लोड रखा गया। इससे दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लगातार 25 घंटे बिजली न मिलने भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। बिजली आने के बाद राहत की सांस ली। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे सिरमौरा बांगर फीडर से कस्बे को जोड़कर बिजली दे दी गई थी। ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed