{"_id":"69f258073489d70d3009b654","slug":"the-tube-wells-of-bagrustam-and-dawood-khan-are-operational-providing-relief-from-water-supply-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110077-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बागरुस्तम व दाउद खां के नलकूप चालू, पानी की आपूर्ति से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बागरुस्तम व दाउद खां के नलकूप चालू, पानी की आपूर्ति से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बाग रुस्तम व दाउद खां में नलकूप में आई तकनीकी खराबी के बाद एक हजार घरों में बंद पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। आवास विकास में फटी पाइपलाइन को भी दुरुस्त कर दोपहर में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
शहर के मोहल्ला बागरुस्तम के नलकूप का मोटर और दाउद खां में पहले स्टार्टर और बाद में पाइप कम होने पर आठ मोहल्लों के 1000 घरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी। जनता की समस्या समाधान के लिए पालिका की लेटलतीफी के चलते जनता परेशान थी। इसको देखते हुए अमर उजाला ने 27 व 28 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद ही पालिका ने अभियान के तौर पर मरम्मत का काम शुरू किया।
दाउद खां के नलकूप का स्टार्टर बदलने के बाद पाइप की समस्या का समाधान करवा कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। बाग रुस्तम के स्कूल में बुधवार सुबह से ही मोटर डालने का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब 12 बजे नलकूप को चालू कर घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। घरों में पानी पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार शाम आवास विकास की लोहिया प्रतिमा के सामने पाइपलाइन फटने से कालोनी में पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। बुधवार सुबह भी पानी नहीं मिल सका। जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने सुबह मरम्मत का काम शुरू करवाया। दोपहर एक बजे के करीब काम पूरा करके पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी।
Trending Videos