{"_id":"69f25a0fb130e84de006fd1c","slug":"the-health-team-provided-medicine-to-measles-victims-in-dalelganj-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-141330-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दलेलगंज में खसरा पीड़ितों को स्वास्थ्य टीम ने दी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दलेलगंज में खसरा पीड़ितों को स्वास्थ्य टीम ने दी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज में खसरा फैलने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। बुधवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं।
ग्राम प्रधान अनमोल यादव सहित कई ग्रामीण पिछले कई दिनों से खसरा से पीड़ित थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सर्वर इकबाल के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। डॉ. शुभम, आरती, लैब टेक्नीशियन राजन राव और गौरव सक्सेना की टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य टीम ने करीब 50 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने तथा लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही।
Trending Videos