{"_id":"69f25705d62203546f0d2d48","slug":"money-lying-in-30-year-old-epf-accounts-will-be-under-the-governments-control-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110076-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सरकार के अधीन होगा 30 साल पुराने ईपीएफ खातों में पड़ा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सरकार के अधीन होगा 30 साल पुराने ईपीएफ खातों में पड़ा धन
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकार के नए नियम के चलते शीघ्र ही 30 साल से बंद पड़े ईपीएफ खातों में जमा धन सरकार अपने अधीन करने वाली है। ऐसे में हर खाताधारक को उसका धन देने की मंशा से हर माह की 27 तारीख को जिले में एक शिविर लगेगा। इसमें लोग अपनी समस्या का समाधान करवा सकेंगे।
शहर के बढ़पुर स्थित एक प्रतिष्ठान पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी राजेश मिश्र, वेदप्रकाश त्रिवेदी और रोडवेज बस अड्डा पर तैनात ईपीएफ पटल सहायक जितेंद्र सिंह गौतम की देखरेख में शिविर लगाया गया। यहां ईपीएफ खाताधारकों की समस्याओं को सुना। अधिकारी राजेश मिश्र ने सरकार के नए नियमों की जानकारी दी। कहा कि जो खाते तीन से 30 साल तक निष्क्रिय यानी बंद पड़े हैं। उनका पैसा शीघ्र ही सरकार के अधीन होने वाला है। लिहाजा सरकार की मंशा है कि जिन खातों में कर्मियों का पैसा पड़ा है, उन तक पहुंचाया जाए। इसी मंशा के चलते महीने की प्रत्येक 27 तारीख को शिविर लगाए जाएंगे। कहा कि जिसे भी ईपीएफ खाता संबंधी कोई भी जानकारी लेनी है, तो उसे कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह रोडवेज बस अड्डा पर ईपीएफ पटल सहायक से हर तरह की सहायता ले सकते हैं। उन्होंने सभी खाताधारकों को शीघ्र ही ईपीएफ खातों से पैसे निकालने की सलाह दी।
Trending Videos