{"_id":"69f2586e5f4ab39f430af39a","slug":"traders-angry-over-marking-on-railway-road-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110074-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे रोड पर चिह्नांकन से व्यापारियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे रोड पर चिह्नांकन से व्यापारियों में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने दो दिन से रेलवे सड़क के किनारे फिर से चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया। इसको लेकर व्यापारियों ने मंगलवार रात बैठक बुलाई। इसमें पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के सामने नाराजगी व्यक्त की।
नगर पालिका ने एक महीने पहले रेलवे सड़क पर डामर की एक लेयर डलवाई थी। इसके बाद दूसरी अभी नहीं पड़ी थी। इसी दौरान सोमवार से सड़क किनारे नापजोख करके फिर से चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया गया। इससे व्यापारियों में दहशत फैल गई। इसी के चलते मंगलवार रात रेलवे सड़क पर गोपाल सिंह राठौड़ के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। उसमें उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, राजू गौतम, महेंद्र भदौरिया, अरविंद गुलाटी, नितेश वर्मा आदि व्यापारियों बिना जानकारी दिए दोबारा चिह्नांकन करने पर नाराजगी व्यक्त की।
सूचना पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि रेलवे सड़क को मॉडल बनाया जाएगा। नई मॉडल पोल की सड़क पर लाइटें लगाई जाएंगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और पेयजल के लिए हैंडपंप भी लगेंगे। उन्होंने महादेवी वर्मा मूर्ति स्थल का सुंदरीकरण कराने का भरोसा भी दिया।
व्यापारियों ने दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इस पर पूर्व एमएलसी ने कहा कि पालिका पहले चेतावनी देगी। इसके बाद चालान किए जाएंगे। न मानने पर सामान जब्त करने की कार्रवाई होगी। व्यापारी नेताओं ने कहा कि ऐसा कोई काम न हो, जिससे आम व्यापारियों को दिक्कत हो।
Trending Videos