सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas, petrol and diesel are sufficient, fuel will not be available without helmet.

Farrukhabad News: गैस, पेट्रोल व डीजल पर्याप्त, हेलमेट बिना नहीं मिलेगा तेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gas, petrol and diesel are sufficient, fuel will not be available without helmet.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रसोई गैस व डीजल, पेट्रोल की कमी की अफवाहों पर विराम लगाने की मंशा से डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने गैस एजेंसी मालिकों व पेट्रोल पंप संचालकों बैठक की। एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थ के विक्रय प्रबंधक ने जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी न होने की बात कही। डीएम ने सुबह से एजेंसी खोलकर बुकिंग करने और एक अथवा दो दिन में सिलिंडर देने के निर्देश दिए।
Trending Videos


कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जो उपभोक्ता बुकिंग करे, उसी को सिलिंडर की डिलीवरी दी जाए। कहा कि सीएससी पर 100 किलोग्राम से अधिक स्टॉक न रखें। स्टॉक की स्थिति और केवाईसी प्रक्रिया का प्रदर्शन एजेंसी के शोरूम व गोदाम पर भी करें। गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप स्वामी स्टॉक की स्थिति को देख अग्रिम धनराशि जमा कर गैस, डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति मंगवाएं। बोतल, केन अथवा खुले पात्र में पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। किसानों को कृषि कार्य के लिए तय मात्रा से अधिक डीजल एक बार में न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी पेट्रोलियम पदार्थ, गैस की जमाखोरी करने पर प्रशासन को सूचना दें। ओवररेटिंग व घटतौली से दूर रहें। शिकायत सही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंप संचालक नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान का शत-प्रतिशत पालन करें। अनुपस्थित पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस रेंडम चेकिंग करेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed