सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Goods worth lakhs destroyed in fire in four houses, nine cattle died

Farrukhabad News: एचटी लाइन पर पेड़ की डाली गिरी, बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in fire in four houses, nine cattle died
विज्ञापन
कायमगंज। रेलवे सड़क स्थित दत्तूनगला के पास एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे नगर के कई मोहल्लों और आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
Trending Videos

बुधवार को बिजली न आने से पटवनगली, छपट्टी, चिलाका, तहसील सड़क, मेहंदीबाग, रेलवे सड़क, दत्तूनगला समेत कई इलाकों के लोग परेशान रहे। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते लाइनों के पास खड़े पेड़ों की छंटाई नहीं कराई जाती है, इससे बार-बार ऐसी समस्याएं सामने आती हैं। इस संबंध में जेई जावेद अहमद ने बताया कि पेड़ की डाली गिरने से लाइन में फाल्ट आ गया था। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर डाली हटवाई गई और मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed