सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HT line wire broke, two bighas of wheat crop burnt

Farrukhabad News: एचटी लाइन का तार टूटा, गेहूं की दो बीघा फसल जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broke, two bighas of wheat crop burnt
फोटो-26 आग से जली गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के रुदायन रोड पर बृहस्पतिवार शाम एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos

मुबीन खान ने अपने 18 बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई है। खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से पकी फसल में आग लग गई। खेत में आग लगते ही गेहूं की कटाई कर रहे किशनपाल, गुलशन, मुंशी, दिनेश और नरेंद्र भाग खड़े हुए। जान बचाकर मजदूरों को भागता और आग की लपटों को देखकर ग्रामीण एकत्र होकर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी और बालू डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुबीन खान ने बताया कि घटना में करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली लाइनों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed