{"_id":"69e138ae46b5b3a51d021001","slug":"je-in-charge-suspended-for-shifting-line-without-estimate-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-140626-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना एस्टीमेट लाइन शिफ्टिंग में प्रभारी जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना एस्टीमेट लाइन शिफ्टिंग में प्रभारी जेई निलंबित
विज्ञापन
फोटो-22, 23 मार्च को प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द में शीतगृह के निकट प्लॉटिंग की भूमि से निकली एचटी लाइन बिना एस्टीमेट के ही शिफ्ट कर दी गई थी। इस मामले में लापरवाही व सही जांच रिपोर्ट न देने में अधीक्षण अभियंता ने प्रभारी जेई को निलंबित कर दिया है। जांच में अन्य कर्मचारियों का फंसना तय है।
गुतासी उपकेंद्र के नलकूप फीडर पर नेकपुर खुर्द में प्लाटिंग के लिए तैयार की जा रही भूमि पर अवरोध हटाने के लिए 11केवी लाइन व पोल शिफ्ट कर दिया गया था। इस मामले में अमर उजाला ने 23 मार्च के अंक में नेकपुर खुर्द में बिना एस्टीमेट शिफ्ट हो गई एचटी लाइन, जिम्मेदार अनजान, शीर्षक से प्रकाशित किया। इसका अधीक्षण अभियंता ने संज्ञान लेकर प्रभारी अवर अभियंता टीजी-2 रमेश कुमार से जवाब मांगा।
तब प्रभारी जेई ने अवैध रूप से लाइन शिफ्टिंग में अज्ञात खेत मालिक के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद लेखपाल से भूमि की जानकारी कर प्राथमिकी में भूस्वामी को नामजद किया। अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने लापरवाही के आरोप में प्रभारी अवर अभियंता टीजी-2 रमेश कुमार को निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जांच अभी तक चल रही है। प्रभारी जेई द्वारा पूरी जानकारी जुटाने में रुचि नहीं ली गई। इस मामले की जांच पूरी होने पर अन्य दोषी भी मिलेंगे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निलंबन अवधि में प्रभारी जेई को कायमगंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
Trending Videos