सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco trader arrested for GST evasion using fake documents

Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी चोरी में तंबाकू व्यापारी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tobacco trader arrested for GST evasion using fake documents
आरोपी बिलाल। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। तंबाकू कारोबार में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जीएसटी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके पास लाखों रुपये बरामद हुए हैं।
Trending Videos




उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह की ओर से 21 मार्च को फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी चोरी करने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें कई व्यापारी और ट्रांसपोर्टर शामिल बताए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विवेचना के दौरान दो दिन पहले नामजद आरोपियों के अलावा एक ट्रांसपोर्टर खुशनूद का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रामऔतार ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गांव लालबाग निवासी तंबाकू व्यापारी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लालबाग स्थित अपने गोदाम से कच्ची तंबाकू दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, रामपुर और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर भेजता था। अधिक कर से बचने के लिए उसने जुबैर और सुखवीर के साथ मिलकर बिना बिल के माल भेजना शुरू कर दिया। माल परिवहन के लिए कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी फर्मों के नाम से ई-वे बिल तैयार किए जाते थे। आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से इस कार्य में संलिप्त था।



यह हुई बरामदगी



पुलिस ने आरोपी के पास से 5,94,800 रुपये, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड फोन तथा 22,010 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed