फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lack of coordination among railway officials regarding overbridge repairs.

Farrukhabad News: ओवरब्रिज मरम्मत पर रेलवे अफसरों में नहीं सामंजस्य

Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lack of coordination among railway officials regarding overbridge repairs.
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर शुकरुल्लापुर के पास रेल लाइन पर बने ओवरब्रिज की मरम्मत और संचालन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में सामंजस्य का अभाव दिखा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ने 18 जुलाई तक यातायात बंद रखने का पत्र भेजा था। हालांकि, डीआरएम इज्जतनगर के पीआरओ ने 15 जुलाई की सुबह सड़क मार्ग शुरू करने का दावा किया है। इससे वाहन चालकों को दो दिन और नवाबगंज होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की फर्रुखाबाद-कासगंज रेल लाइन पर शुकरुल्लापुर स्थित ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई थी। हादसे की आशंका को देखते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) फतेहगढ़ नीरज निषाद की देखरेख में 7 से 11 जुलाई तक मरम्मत कार्य चला। काम की धीमी गति और समय से ब्लॉक न मिलने के कारण काम अधूरा रह गया। इंजीनियर ने शनिवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 18 जुलाई तक ब्लॉक बढ़ाने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि इतने दिनों में ही मरम्मत का काम पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह डीआरएम इज्जतनगर के जन संपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने दावा किया कि एक्सपेंशन ज्वाइंट का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से शमसाबाद तिराहे से हथियापुर तिराहे तक सड़क यातायात का स्थायी डायवर्जन लागू था। अब यह 15 जुलाई की सुबह से पुनः शुरू हो जाएगा। उन्होंने आमजनों से पुल पर यातायात प्रारंभ होने के बाद निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed