फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maurang trader dies after falling from roof upon being threatened by a monkey.

Farrukhabad News: बंदर की घुड़की पर छत से गिरे मौरंग व्यापारी की मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Maurang trader dies after falling from roof upon being threatened by a monkey.
फोटो-29, जगदीश चंद्र यादव। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के देवरामपुर क्रासिंग के पास एक गिट्टी मौरंग व्यापारी पर बंदर ने हमला कर दिया। व्यापारी पानी की टंकी की लीकेज देखते समय तीन मंजिल से नीचे खाली प्लॉट में जा गिरे। घटना के बाद उनके पुत्र और परिजनों ने उन्हें मृत पाया। देर शाम परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ठंडी सड़क आईटीआई चौराहा निवासी जगदीश चंद्र यादव (53) गिट्टी मौरंग का कारोबार करते थे। उनका फैशन वर्ल्ड नाम से एक शोरूम भी है। दोपहर करीब तीन बजे उनके पुत्र ने छत पर टंकी से पानी लीक होने की जानकारी दी। जगदीश चंद्र तीसरी मंजिल पर टंकी देखने गए, तभी एक बड़े बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में वह खाली प्लॉट में गिर गए। पुत्र प्रदुम्न और शोरूम के कर्मचारी उन्हें घर ले गए, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। जगदीश चंद्र के परिवार में पत्नी सर्वेश कुमारी, दो पुत्र प्रद्युम्न, हिम्मत सिंह और दो पुत्रियां प्रियंका व संध्या हैं। पूर्व सभासद श्यामसुंदर वर्मा ने परिजनों के साथ थाने में शव के पोस्टमार्टम की सूचना दी है।
विज्ञापन

तीन माह में बंदरों के हमले से दो मौतें, जिम्मेदार बेफिक्र
फर्रुखाबाद। जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन महीने में बंदरों के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग बंदरों के काटने से घायल होकर अस्पतालों में वैक्सीन लगवा रहे हैं। प्रशासन इस समस्या के समाधान को लेकर बेफिक्र दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के रमापुर जसू निवासी नीरज सक्सेना (35) की जुलाई के प्रथम सप्ताह में मौत हो गई थी। छत पर बंदरों के हमले से घबराकर वह नीचे गिर गए थे। गंभीर रूप से घायल नीरज को कानपुर ले जाया गया, जहां सात जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खुड़नाखार में 14 फरवरी को चंद्रशेखर की पत्नी वीरवती गंगवार (75) की भी बंदरों के हमले से मौत हो गई थी। छत पर चना सुखाते समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला किया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह गली में गिर गईं और उनकी मौत हो गई। जुलाई में कमालगंज में एक 30 साल के ग्रामीण को बंदरों ने घायल कर दिया था। जून में शमसाबाद के बरई गांव में एक 80 साल के बुजुर्ग पर भी बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इन दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। जिले की सीएचसी और लोहिया अस्पताल में बंदर काटने के बाद वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed