सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mason riding an e-rickshaw dies after colliding with a tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार राजमिस्त्री की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mason riding an e-rickshaw dies after colliding with a tractor
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नीबकरोरी बिजली उपकेंद्र के सामने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार एक राजमिस्त्री को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा में सवार दो अन्य महिलाएं और ट्रैक्टर चालक भाग गया।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी निवासी अजयपाल (45) ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से नगर की ओर जा रहे थे। ई-रिक्शा जब नीबकरोरी उपकेंद्र के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना के समय ई-रिक्शा पर तीन महिलाएं भी सवार थीं। दुर्घटना में अजयपाल को गंभीर चोटें आईं। अजयपाल को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। अजयपाल की माैत से उनकी पत्नी कुसुमा, पुत्र सोनू व मोनू, मां रामबेटी, भाई पृथ्वीराज और सुनील हैं बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed