सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nimish was first in essay, Nivedita was first in speech

Farrukhabad News: निबंध में निमिष, भाषण में निवेदिता रहीं अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nimish was first in essay, Nivedita was first in speech
फोटो-16 राजकीय पुस्तकालय में विजेताओं के साथ मौजूद डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजकीय जिला पुस्तकालय में निबंध, भाषण, चित्रकला एवं फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध में निमिष, भाषण में निवेदिता अव्वल रहीं।
Trending Videos

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों का विकास होता है। ऐसे आयोजन सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। इसके बाद हुई निबंध प्रतियोगिता में निमिष कुमार मिश्रा प्रथम, रागिनी द्वितीय और अजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में निवेदिता अवस्थी प्रथम, शगुन तिवारी द्वितीय और अलीना तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में पूर्वी प्रथम, कोमल द्वितीय तथा प्रतिभा सक्सेना ने तृतीय स्थान हासिल किया। फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विकास कुशवाह प्रथम, शुभम सिंह सोमवंशी द्वितीय और दिव्या कटियार तृतीय स्थान पर रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सक्सेना सहित अन्य निर्णायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed