{"_id":"6a29b6db5c57e65a7109fad8","slug":"panchayat-elections-1162-lakh-voters-to-elect-village-governments-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-143509-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 11.62 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 11.62 लाख मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पुनरीक्षण अभियान पूर्ण होने के साथ बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। 11.62 लाख मतदाता जिले की 580 ग्राम पंचायतों में सरकार चुनेंगे, इसमें 623112 पुरुष व 538963 महिला मतदाता शामिल हैं।
जनपद के सात ब्लॉकों में कुल 580 ग्राम पंचायतें हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव टलने से प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया गया है। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के चलते बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। सभी 580 ग्राम पंचायतों में कुल 11 लाख 62 हजार 75 मतदाता शामिल किए गए हैं। अब वह पंचायत चुनाव में गांव की सरकार तय करेंगे। हालांकि अनंतिम मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 11 लाख 87 हजार 212 थी। इस हिसाब से अनंतिम सूची के सापेक्ष अंतिम सूची में 25 हजार 137 मतदाता घटे हैं।
किस ब्लॉक में कितने मतदाता
ब्लॉक - कुल मतदाता - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता
नवाबगंज - 116007 - 62650 - 53357
शमसाबाद - 157060 - 84001 - 73059
कायमगज - 186364 - 99916 - 86448
बढ़पुर - 131881 - 70845 - 61036
कमालगंज - 233246 - 123723 - 109523
मोहम्मदाबाद - 185774 - 99885 - 85889
राजेपुर - 151743 - 82092 - 69651
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कुल - 1162075 - 623112 - 538963

तीन बार हुए सत्यापन में 52,225 मतदाता मिले डुप्लीकेट
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को अनंतिम सूची भेजी गई। इसके बाद उसी सूची से आयोग ने 445938 संभावित डुप्लीकेट मतदाता मानकर सत्यापन के लिए सूची भेजी। जिला स्तर पर सूची का बीएलओ से सत्यापन कराया गया। 418539 मतदाता सही पाए गए, जबकि 27399 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से डिलीट कर दिए गए। इसके बाद आयोग से फिर 416523 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई। सत्यापन कराया गया तो इसमें 406406 मतदाता सही मिले, जबकि 10117 वोटर डुप्लीकेट पाए जाने से उनके नाम सूची से हटा दिए गए। तीसरी सूची में 208442 मतदाता का सत्यापन करने पर 192042 सही मिले और 14709 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। तीन बार कराए गए सत्यापन में कुल 52225 मतदाता डुप्लीकेट मिलने पर उनके नाम वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिए गए।