सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers were left stranded as no bus to Badaun was available for two hours.

Farrukhabad News: दो घंटे नहीं मिली बदायूं के लिए बस, भटकते रहे यात्री

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Passengers were left stranded as no bus to Badaun was available for two hours.
फोटो-5 रोडवेज बस अड्डा पर बदायूं की बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद बदायूं के लिए कोई बस नहीं गई। लिहाजा दूरदराज से आने वाले यात्री परेशान रहे। इसके बाद स्थानीय डिपो की बस करीब 10 बजे रवाना की गई, तब राहत मिली।
Trending Videos


बस अड्डे से रोजाना सुबह हर घंटे पर बदायूं के लिए बस सेवा है। शुक्रवार रात रुकने वाली दोनों बसें शनिवार सुबह रवाना हो गईं। इसके बाद बदायूं से आने वाली बस को आठ बजे आठ बजे रवाना किया जाना था, मगर नहीं आई। अमृतपुर, जरियनपुर, मिर्जापुर, कलान, उसावां, म्याऊं, अलापुर और बदायूं के 25 से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे बस अड्डे पर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार पूछताछ केंद्र से जानकारी करने पर बताया गया कि बदायूं से आने पर ही बस रवाना होगी। साढ़े नौ बजे तक जब बस नहीं आई तब स्थानीय डिपो की बस 10 बजे के करीब रवाना की गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताते हैं कि शुक्रवार को पांचाल घाट गंगा पुल पर कई घंटे बसें फंसने की वजह से फेरा लगाने का हिसाब गड़बड़ा गया। लिहाजा बदायूं से सुबह बस नहीं आ सकी। इसका खामियाजा यात्रियों को ठंड में खड़े होकर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed