{"_id":"697e59d9a2b70d3b370d8e97","slug":"lakshya-verma-is-the-winner-in-the-under-19-category-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-136721-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अंडर-19 वर्ग में लक्ष्य वर्मा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अंडर-19 वर्ग में लक्ष्य वर्मा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28 मैच के दौरान शॉट मारता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 मुकाबले में लक्ष्य वर्मा विजेता रहे। वहीं ओपन वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद शिवम फाइनल में पहुंच गए। रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ स्थित बैडमिंटन हॉल में शनिवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर यादव, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम दुबे तथा डॉ. श्रेय खंडूजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कई वर्षों बाद जिला ओलंपिक संघ फर्रुखाबाद एवं स्टेडियम बैडमिंटन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में कुल 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला लक्ष्य वर्मा और सूर्यांश पाठक के बीच खेला गया, जिसमें लक्ष्य वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के संचालक अवनींद्र कुमार ने बताया कि रविवार को ओपन डबल वर्ग एवं सीनियर सिटीजन वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। अंडर-19 वर्ग के विजेता को 2000 रुपये तथा उपविजेता को 1000 रुपये धनराशि एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ओपन वर्ग में जनपद के छह उत्कृष्ट सीनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद शिवम फाइनल में पहुंच गए। ओपन वर्ग के विजेता को 3000 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये धनराशि के साथ प्रमाण पत्र समापन समारोह में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में विवेक राठौर और सोनू यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। सचिव विक्रांत मिश्रा, यश यादव, अवनीश राजपूत, अश्विनी अग्निहोत्री, वरुण प्रताप, उमेश चंद्र, जिला युवा अधिकारी शिखर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos