सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pickup loaded with tobacco caught without form

Farrukhabad News: बिना प्रपत्र तंबाकू लदी पिकअप पकड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with tobacco caught without form
विज्ञापन
कायमगंज। मंडी समिति की टीम ने मंगलवार देर शाम अटैना मार्ग पर बिना प्रपत्र तंबाकू लदी पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 35 क्विंटल तंबाकू बरामद हुई। मामले में 18,340 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
Trending Videos


मंडी कर्मियों की टीम ने अटैना घाट पर बदायूं की ओर से आ रही घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। जांच के बाद पिकअप को मंडी समिति लाया गया, जहां तौल में करीब 35 क्विंटल तंबाकू पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए वाहन के चालक ने अपना नाम बृजभान निवासी थाना कलान बताया। पूछताछ के दौरान चालक माल से संबंधित कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन में ओरछा व मैनार ब्रांड के मिश्रित तंबाकू पैकेट लदे मिले।

मंडी सचिव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिना प्रपत्र माल परिवहन के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18,340 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed