सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Son-in-law attacked due to rivalry over love marriage

Farrukhabad News: प्रेम विवाह की रंजिश में दामाद पर हमला, कार पर पथराव और फायरिंग का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacked due to rivalry over love marriage
फोटो-16 मोहम्मदाबाद कोतवाली में खड़ी टूटी थार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। प्रेम विवाह की रंजिश में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। यह घटना इटावा-बरेली हाईवे पर एक ढाबे के पास सोमवार सुबह हुई। पीड़ित ने हमलावरों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
Trending Videos


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी विकास यादव रविवार को मोहम्मदाबाद स्थित अपनी ई-रिक्शा फ्रेंचाइजी से रुपये लेने आए थे। खराब मौसम के चलते वह इटावा-बरेली हाईवे पर बाबा नीबकरोरी ढाबे पर खाना खाकर अपनी कार में सो गए। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी पूनम यादव ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आई और कार का दरवाजा खटखटाकर विकास को उठाया। ससुरालियों को गाली-गलौज करते देख विकास ने विरोध किया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जब विकास ने मौके से भागने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनकी कार पर पत्थर और डंडे बरसाए। विकास ने आदित्य यादव पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास यादव ने बताया कि उन्होंने सात मई 2025 को प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उनके और पत्नी के बीच अनबन हो गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में पहले से ही एक मुकदमा चल रहा है। घटना के संबंध में विकास यादव ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पत्नी पूनम यादव सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी विकास ने पुलिस को दिया है, जिसमें हमलावर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। विकास की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी पूनम यादव, साला कमल यादव, विमल यादव, सास शांति देवी, आदित्य यादव, अर्पित यादव, दो अज्ञात सहित आठ आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद, दो अज्ञात सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed