फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Surge of Kanwariyas at Shringirampur; ghats immersed in faith and devotion.

Farrukhabad News: शृंगीरामपुर में कांवड़ियों का रेला, आस्था और श्रद्धा में डूबे घाट

Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Surge of Kanwariyas at Shringirampur; ghats immersed in faith and devotion.
फोटो-11, कमालगंज के श्रृंगीरामपुर घाट से कांवड़ में जल लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद
कमालगंज। श्रावण माह के दूसरे सोमवार के लिए जलाभिषेक को सप्तऋषि क्षेत्र शृंगीरामपुर महादेव की भक्ति के उल्लास में झूम उठा। आस्था और श्रद्धा की कांवड़ कंधे पर लिए शिव भक्त अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। देर शाम भीड़ बढ़ी तो हर ओर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा था। चहुंओर बम-बम भोले, हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन


प्राचीन तीर्थस्थली शृंगीरामपुर में सावन मेला पिछले शुक्रवार से शुरू हुआ था। पहले सोमवार के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाई। दूसरे सोमवार को भी जलाभिषेक के लिए रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। खास बात यह कि शिव भक्तों को भक्ति का प्रसाद देने के लिए मां गंगा तीर्थनगरी के प्राचीन घाट पर ही आ गईं। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ों में जल भरकर भजन गाते कांवड़ियों के जत्थे रवाना होते रहे।
विज्ञापन


स्नान स्थल के पास तहरी का प्रसाद
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कुछ साल पहले भंडारे की व्यवस्था शुरू कराई थी। गंगा की धारा भंडारा स्थल के पास ही आ गई। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने स्नान से पहले भंडारे में तहरी का प्रसाद ग्रहण किया। मध्यप्रदेश के भिंड निवासी आलोक ने बताया कि स्नान के बाद कांवड़ उठाते हुए व्रत शुरू हो जाएगा। भंडारा स्थल के पास मेला व्यवस्था के लिए एडीएम, एसडीएम सदर, बीडीओ, नायब तहसीलदार, लेखपाल व प्रधान व मेला स्वयंसेवक मौजूद रहे। जरारी रोड पर नगरिया गहलवारान के निकट नमामि गंगे कार्यकर्ता श्यामसिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने भंडारा आयोजित किया। (संवाद)

फोटो-11, कमालगंज के श्रृंगीरामपुर घाट से कांवड़ में जल लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11, कमालगंज के श्रृंगीरामपुर घाट से कांवड़ में जल लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11, कमालगंज के श्रृंगीरामपुर घाट से कांवड़ में जल लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-11, कमालगंज के श्रृंगीरामपुर घाट से कांवड़ में जल लेकर जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed