सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a transporter missing for two days was found floating in Ramganga.

Farrukhabad News: दो दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव रामगंगा में उतराता मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a transporter missing for two days was found floating in Ramganga.
फोटो-31 रामवीर सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी दो दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का सोमवार को रामगंगा में शव उतराता मिला। अल्लाहगंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रांसपोर्टर चार दिन पूर्व ही नोएडा से गांव आया था। पिता ने सुबह ही थाने गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।
Trending Videos

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह(53) करीब 20 वर्ष से नोएडा में परिवार सहित रहकर 50 से अधिक लोडर व पिकप चलवाते थे। गांव में उनके पिता जदुनाथ सिंह अन्य परिजन के साथ रहते हैं। चार दिन पूर्व रामवीर सिंह अकेले गांव आए और 4 अप्रैल को घर से दोपहर 3 बजे बाइक से जैनापुर निवासी अपने मौसा बृजेश कुमार सिंह के घर जाने की कह कर निकले थे। 5 अप्रैल को सुबह 5 बजे के बाद वह जैनापुर से गांव के लिए निकले। इसके बाद से रामवीर सिंह का पता नहीं चला। इस पर पिता जदुनाथ सिंह ने सोमवार को रामवीर सिंह के लापता होने की सूचना थाना राजेपुर में दी। इसकी जानकारी पर रामवीर की पत्नी रेनू देवी, पुत्र गौरव(28), अंशु (18), पुत्री अंजलि(25) भी नोएडा से गांव आ गए। रामवीर दो भाइयों में बड़े थे। काफी खोजबीन के बाद रामवीर का शव सोमवार दोपहर 3 बजे रामगंगा में अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। अल्लाहगंज थाना पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया रामवीर के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज है। जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में शव मिला है। उनसे छोटे भाई राजकुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed