सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The daughter-in-law of the former MLA contested the municipal election from the SP.

Farrukhabad News: पूर्व विधायक की पुत्रवधू ने सपा से लड़ा था पालिकाध्यक्ष का चुनाव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law of the former MLA contested the municipal election from the SP.
फोटो-44 एकता सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता सिंह ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहकर चुनाव हारी थीं जबकि पूर्व विधायक की पत्नी दमयंती सिंह दो बार पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं।
Trending Videos


पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह ने लगातार तीन बार चुनाव जीता। उनकी पत्नी दमयंती सिंह लगातार दो चुनाव जीतकर 1995 से 2005 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहीं। इसके बाद पालिका की सत्ता वर्ष 2006 से पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के हाथ में चली गई। वर्ष 2012 में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल पालिकाध्यक्ष बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2017 व 2023 में भी वत्सला अग्रवाल लगातार तीसरी बार पालिकाध्यक्ष चुनी गईं। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र विक्की की पत्नी एकता सिंह ने पालिकाध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह दूसरे नंबर पर रहकर वत्सला अग्रवाल से चुनाव हार गई थीं। फिलहाल पूर्व विधायक का राजनीतिक इतिहास दशकों पुराना हो चुका है। मकान में हुए विस्फोट को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने साजिश की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed