{"_id":"6962a1aed589f68a1b090614","slug":"the-woman-accused-the-bjp-leader-of-land-grabbing-in-front-of-the-minister-in-charge-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-135638-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री के सामने महिला ने भाजपा नेता पर लगाया भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रभारी मंत्री के सामने महिला ने भाजपा नेता पर लगाया भूमि कब्जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-30 प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत करती अर्चना सिंह। स्रोतः वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह शनिवार को मेला रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद फतेहगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां जेएनवी रोड निवासी महिला दो भाजपा नेताओं पर भूमि कब्जाने व उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रभारी मंत्री से शिकायत करने पहुंची। अधिकारियों ने जब मंत्केरी से मिलने नहीं दिया तो वह धरने पर बैठ गईं। फिर प्रभारी मंत्री ने आकर शिकायत सुनी।
फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी अनूप सिंह राठौर की पत्नी अर्चना सिंह राठौर प्रभारी मंत्री से दो भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत करने पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचीं। इस दौरान दोनों भाजपा नेता बाहर खड़े थे, जबकि प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह गेस्टहाउस के अंदर बैठक में थे। पहले भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने अर्चना सिंह को वापस जाने के लिए कहा। इस पर वह बिफर गईं और कहा कि सत्ता की हनक दिखाकर उन्हें धमकी दी जा रही, इसके बावजूद प्रभारी मंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वह तेज आवाज में बोलते हुए धरने पर बैठ गईं और कहा कि प्रभारी मंत्री से मिले बगैर वह यहां से हिलेंगी भी नहीं।
जानकारी पर प्रभारी मंत्री बाहर निकलकर आए। अर्चना सिंह ने उन्हें प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि उनके पति जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। नेकपुर में उन्होंने रिश्तेदार से जमीन खरीदी थी। पास में ही दो भाजपा नेताओं ने जमीन खरीदी है। इसमें एक भाजपा नेता क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। रास्ता न होने से उनकी तीन डिसमिल भूमि पर भाजपा नेताओं ने सत्ता की हनक दिखाकर जबरन कब्जा कर रास्ता बना दिया। इसकी वह कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर चुकी हैं। न्यायालय में भी वाद विचाराधीन है।
दोनों भाजपा नेताओं ने अक्तूबर 2025 में रसूख के चलते पति को जिलाबदर करा दिया। जिलाबदर की अवधि समाप्त होने के बाद आठ जनवरी को फतेहगढ़ कोतवाली में उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। भाजपा नेता उसे कॉल कर धमकी भी देते हैं कि पुलिस मेरे बस में है तुम कुछ नहीं कर सकती हो। प्रभारी मंत्री ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बाद में पुलिस कर्मियों ने महिला को समझा कर घर भेज दिया।
भाजपा नेता का कहा है कि भूमि किसी और की है। उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सिर्फ पंचायत की थी। जो महिला आरोप लगा रही है, उसका पति हिस्ट्रीशीटर है। जिलाबदर भी हो चुका है। उनकी छवि खराब करने के लिए बेबुनियादी आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रभारी मंत्री ने दोनों भाजपा नेताओं से नाराजगी जताई। कहा इस तरह की शिकायतें होना ठीक नहीं है।
Trending Videos