{"_id":"6a528c94e3376e83a20e2acb","slug":"two-implicated-in-31-lakh-fraud-under-the-pretext-of-opening-a-bike-dealership-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110994-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक एजेंसी खोलने के नाम पर 31 लाख की ठगी में दो फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक एजेंसी खोलने के नाम पर 31 लाख की ठगी में दो फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बाइक एजेंसी खोलने के नाम पर हुई ठगी की गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त से की गई शिकायत के बाद एक महिला ने कादरीगेट थाने में कायमगंज क्षेत्र के दो लोगों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
गाजियाबाद के थाना जगदीशनगर सिपानीगेट के पास पटेलनगर निवासी अभिषेक गोयल की पत्नी अनीता गोयल ने कादरीगेट थाने में कायमगंज थाने के दनियापुर निवासी आदित्य पाल सिंह और आशुतोष के खिलाफ रुपये की बेईमानी करने तथा जान से मारने की धमकी में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि प्रार्थी की पुत्री के साथ आदित्य का पुत्र अभिषेक सिंह पढ़ता था। दोनों ही उनके घर आए और कहा कि बाइक की एजेंसी निकली है, मगर फंड की कमी है। आप पार्टनर बन सकते हैं। पीड़िता अपने पुत्र दीपांश गोयल को पार्टनर बनाने को राजी हो गई। 14 मार्च 2023 को पार्टनरशिप डीड तैयार हुई। आरोपियों ने पीड़िता और पुत्र को विश्वास में लिया। इसके बाद पुत्र दीपांश को ले जाकर एक बैंक में आकांक्षा मोटर्स नाम की फर्म से खाता खुलवा लिया। इसके बाद पीड़िता ने 31 मार्च 2023 को अपने खाते से 21 लाख रुपये फर्म के खाते में डाल दिए।
इसके बाद दो लाख रुपये फिर खाते में भेजे और भवन निर्माण के लिए आठ लाख अलग-अलग तारीखों में नकद दिए। छह मार्च 2023 को शोरूम शुरू हो गया। पुत्र वहां जाता रहा। व्यापार का जब हिसाब मांगा, तो दोनों ने दीपांश को शोरूम में आने से रोक दिया। बैंक में देखा, तो पता चला कि आकांक्षा मोटर्स में प्रोपराइटर सिर्फ आशुतोष ही है। दीपांश ने जब रुपये मांगे, तो धमकी देने लगा। कहा कि हमारा भाई विधायक है, पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने 31 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।