फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight months have passed since approval, yet the road to the MLA's village has not been built.

Farrukhabad News: स्वीकृति के आठ माह बीते पर नहीं बनी विधायक के गांव की सड़क

Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Eight months have passed since approval, yet the road to the MLA's village has not been built.
फोटो-12, गड्ढों में तब्दील गांव नवादा दोयम मार्ग से रैसेपुर संपर्क मार्ग। संवाद
फर्रुखाबाद। स्वीकृति के आठ माह बाद भी विधायक के गांव की सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका। गड्ढों में तब्दील सड़क पर बारिश में जलभराव से ग्रामीणों को राह निकलना भी दूभर है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से इस बारिश में भी ग्रामीणों को नारकीय स्थिति का सामना करना मजबूरी है।
विज्ञापन


भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के गांव मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नवादा दोयम मार्ग से रैसेपुर संपर्क मार्ग का निर्माण करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होना है। शासन से अगस्त 2025 में सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी। आठ माह बीतने बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से बारिश में पानी भर जाता है। इससे गड्ढे की गहराई का अंदाजा न लग पाने से कई बार बाइक सवार गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जलभराव होने से ग्रामीण नारकीय स्थिति से होकर गुजर रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं। वहीं कमालगंज क्षेत्र के गांव बिचपुरी से पसई नगला तक एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डालकर बराबर किए बिना ही छोड़ दिया। इससे साइकिल व बाइक सवारों को सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क किनारे कई स्थानों पर लगे गिट्टी के ढेर राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नवादा दोयम से रैसेपुर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए मार्च में टेंडर हुआ था। इसकी करीब एक करोड़ रुपये लागत है। सड़क निर्माण के लिए पत्थर डलवा दिया गया। बरसात के बाद डामरीकरण कराया जाएगा। पत्थर पर रोलर चलवाकर बराबर करा दिया जाएगा। इससे राहगीरों को अधिक दिक्कत नहीं होगी। -हरीश कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी

वर्जन
देरी से काम शुरू होने पर मांगा जाएगा जवाब

ग्रामीणों की सहूलियत के लिए उन्होंने सड़क निर्माण के लिए प्रयास किया था। अधिकारियों की लापरवाही से समय से काम न होने पर वह जवाब मांगेंगे। जल्द ही निर्धारित समय में काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। -नागेंद्र सिंह राठौर, भोजपुर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed