{"_id":"6a528c16852c1e01fb0b7c2e","slug":"lekhpal-to-be-suspended-for-failing-to-provide-a-satisfactory-answer-to-the-dm-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-145145-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम को सही जवाब न देने पर लेखपाल होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम को सही जवाब न देने पर लेखपाल होगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। शनिवार को नवाबगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि पर कब्जे संबंधी मामलों में लेखपाल सही जवाब नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह 11:30 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने पाया कि अधिकतर शिकायतें जमीन पर कब्जे से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने धारा 24 के तहत कार्रवाई करने को कहा। कस्बे की थाने वाली गली निवासी किरन देवी ने शिकायत की कि उन्होंने 21 लाख रुपये की जमीन राजाराम से खरीदी थी। उनकी जमीन खतौनी में दर्ज हो गई थी। लेकिन राजाराम का भाई जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा है। डीएन ने क्षेत्रीय लेखपाल पवन सिंह से पूछताछ की। लेखपाल ने बताया कि महिला का नाम खतौनी में दर्ज नहीं है। जबकि एसडीएम ने खतौनी में नाम दर्ज होने की बात कही। इस पर डीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ निलंबित करने का निर्देश दिया।
थाने के चौकीदार दलवीर कठेरिया ने शिकायत की कि पक्की पैमाइश के बावजूद राजस्व टीम भूमि का चिह्नांकन नहीं कर रही है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को यह समस्या हल करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें आईं। पुलिस संबंधी दो शिकायतों में सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी 14 शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाने में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने दुनाया रोड पर बन रहे थाने का निरीक्षण किया। एसडीएम कायमगंज अतुल सिंह ने बताया कि लेखपाल सही जवाब नहीं दे सका। पूरे मामले की जांच कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।