{"_id":"69e7d21f907214fa8408ed5a","slug":"villager-killed-and-five-injured-in-tempo-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109956-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो भिड़े, ग्रामीण की मौत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो भिड़े, ग्रामीण की मौत और पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के कलान थाने के रुकनपुर के पास टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में पांच यात्री घायल हो गए। एक घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का कलान सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृत शिवपाल साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हरकमपुर निवासी शिवपाल (50) शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव जिराऊ में साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। मंगलवार दोपहर में जब वह कलान से टेंपो पर सवार होकर जिराऊ जा रहे थे, तभी रुकनपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग घायल हुए।
घायलों में शिवपाल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उन्हें शाम को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। सूचना मिलते ही पत्नी उर्मिला समेत परिजन पहुंचे, तो चीख पुकार मच गई। उनके चार पुत्र उमरा, लवकुश, शान व दुर्वेश हैं। एक बेटी सुखरानी हैं। पुत्र लवकुश ने बताया कि उनकी मौसी की बेटी की आज बारात आनी है। पिता उसी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। वह खेती करते थे। इनके साथ अन्य घायलों का कलान सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X