सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after falling off bike

Farrukhabad News: बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी पूनम (27) अपने जेठ नरेंद्र के साथ एटा जिले के जैथर में रिश्तेदार के यहां बाइक से गई थीं। वह बृहस्पतिवार दोपहर में वहां से लौट रही थीं। बाइक जब ब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची, तो अचानक बाइक ब्रेकर से उछल गई। इस पर पूनम सड़क पर गिर गईं। इससे उसके काफी चोटें आईं। घायल पूनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पति सुनील ने कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की बात लिखकर दे दी और शव घर लेकर चले गए। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed