सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   14 transgender people booked for rioting in a factional dispute

Fatehpur News: गुटबाजी के विवाद में 14 किन्नरों पर बलवा की प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 transgender people booked for rioting in a factional dispute
विज्ञापन
फतेहपुर। किन्नरों के आपसी विवाद में एक किन्नर से मारपीट के मामले में पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने की है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर निवासी इकबाल बाई किन्नर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष और किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य हैं। उन्होंने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर की रात गाजीपुर क्षेत्र से उनके चेले पलक किन्नर बधाई का काम कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में किन्नर श्रेया उर्फ सवर्ण, मदन उर्फ मोनिका और मुस्कान किन्नर अपने साथ आठ से 10 अन्य लोगों के साथ पहुंचे और चेले को पकड़ लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए।
इकबाल किन्नर ने आरोप लगाया कि हमलावर दूसरे क्षेत्र से भगाए गए किन्नर हैं जो पहले भी क्षेत्र में आकर विवाद कर चुके हैं। इनके खिलाफ थाना थरियांव में दो बार मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। आरोप है कि ये लोग आपसी गुटबाजी और संप्रदायवाद फैलाकर हिंसा करते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को रेखा किन्नर का चेला बताते हैं। रेखा किन्नर और अन्य के खिलाफ वर्ष 2016 में बिंदकी कोतवाली में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। जेल जाने के बाद वह क्षेत्र छोड़कर चला गया था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि 14 किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed