सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother and daughters beaten up for being accused of theft

Fatehpur News: चोरी का आरोप लगाने पर मां और बेटियों को पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughters beaten up for being accused of theft
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी का आरोप लगाने पर मां और बेटियों को लाठी-डंडे से पीटा गया। पुलिस ने शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।असोथर थाना क्षेत्र के बजहाकुटी गांव निवासी सहरातुन उर्फ सहतुन निशां ने पुलिस को बताया कि वह पति अबरार के साथ बाहर गई थी। वह लोग शुक्रवार को घर लौटे। घर से एक बोरी चावल, मटर, सोलर पैनल, बैटरी और साउंड सिस्टम, बकरा, बकरी चोर चोरी कर ले गए थे।
Trending Videos

ग्रामीणों से पूछताछ में पता लगा कि चोरी गांव के सफीक और सफीर ने की है। वह चोरी के बारे में पूछताछ करने सफीर के घर गई। यहां सफीर और उसके परिवार के अजूब, एहसान, महरूम, सैफ अली, रहीस, नाजिम, साहिद, आमिर और फारूक ने लाठियों से पीट दिया। बीच-बचाव में पुत्री काजोल व बहन सुनैना को पीट दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed