{"_id":"69b1c8b14d984014620934d5","slug":"a-dumper-loaded-with-gravel-hit-a-moped-rider-killing-one-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150756-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मौरंग लदे डंपर ने मोपेड सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मौरंग लदे डंपर ने मोपेड सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक वीरू। फाइल फोटो। स्रोत-परिजन।
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
जाफरगंज। तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड सवारों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने वाहन और चालक को पकड़ा गया है। मोपेड सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी निवासी धीरू साहू (25) मित्र कासिम को मोपेड पर बैठाकर बुधवार को किसी काम से जोनिहा जा रहा था। थाना क्षेत्र के सुनौली मोड़ के पास राज पेट्रोल पंप के पास पीछे से ललौली से मौरंग लेकर कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठा कासिम गड्ढे में जा गिरा जबकि मोपेड सवार धीरू को डंपर रौंदकर भाग गया।
हादसे में धीरू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छीछा मोड़ के पास डंपर और चालक को पकड़ लिया। धीरू पुणे में नौकरी करता था और होली पर्व पर गांव आया था। उसे बृहस्पतिवार को वापस पुणे जाना था।
धीरू दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि डंपर और चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos