{"_id":"69b5aa27677ea882450ad558","slug":"a-loan-of-rs-95000-was-settled-in-lok-adalat-for-rs-20000-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-150934-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 95 हजार का कर्ज लोक अदालत में 20 हजार में निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 95 हजार का कर्ज लोक अदालत में 20 हजार में निपटा
विज्ञापन
फोटो-40-लोक अदालत का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते न्यायाधीश। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के अनिल कुमार पर केनरा बैंक का करीब 95 हजार रुपये का कर्ज था। लोक अदालत में बैंक और ऋणी के बीच सहमति बनने पर 20 हजार रुपये जमा कराकर ऋण प्रकरण समाप्त कर दिया गया। वहीं बिंदकी क्षेत्र के दंपती के बीच वर्ष 2010 से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आपसी मतभेद बढ़ने पर मामला परिवार न्यायालय पहुंच गया था। कई साल तक मुकदमा चलता रहा। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए।
जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 2.67 लाख मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान 13.27 करोड़ रुपये अर्थदंड और शुल्क के रूप में वसूले गए। इसका शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर कुमार ने दीवानी न्यायालय परिसर में किया।
परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश उपाध्याय ने 20 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चिंताराम ने 18 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शकील उर रहमान खान ने 46 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण कर 3,46,84,763 रुपये का प्रतिकर दिलाया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,67,831 मामलों का निस्तारण कर 13,27,23,844 रुपये की वसूली की गई। 13 दिसंबर 2025 को आयोजित लोक अदालत की तुलना में इस बार 25,890 अधिक मामलों का निस्तारण किया गया।
कई स्थानों पर लगी राष्ट्रीय लोक अदालत
लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के साथ ही ग्राम न्यायालय बिंदकी, बाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिंदकी, नगर पालिका व नगर पंचायत परिसरों, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खंड परिसरों, दूरसंचार कार्यालय तथा विभिन्न बैंकिंग संस्थानों में किया गया। इस दौरान मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शकील उर रहमान खान, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश उपाध्याय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos