सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A student of class one raped in school

Fatehpur News: स्कूल में कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A student of class one raped in school
विज्ञापन
फतेहपुर। राधा नगर के एक निजी स्कूल में सोमवार शाम कक्षा एक की छह साल की छात्रा से किशोर ने दुष्कर्म किया। देर रात एसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
Trending Videos

क्षेत्र की बालिका कक्षा एक में प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। घर के पास ही स्कूल है। शाम को वह स्कूल के शौचालय गई थी। इसी दौरान गांव के ही स्कूल में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। देर शाम बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी व थाने का फोर्स पहुंचा। रात करीब 11 बजे एसपी अभिमन्यु मांगलिक घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। एसपी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बच्ची से मंगलवार को आरोपी की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed